Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाराबंकी पुलिस को मिली सफलता, 25 हजार का इनामिया फ़रार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार




आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन करते हुए सर्विलांस/स्वाट टीम को भी लगाया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक बड्डूपुर सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार 16 जून को अभियुक्त आजाद पुत्र सफ्फू नि0 ग्राम डफरपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को नहरकोठी के पास से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आजाद उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 4 जिन्दा कारतूस 12 बोर, चोरी का मोबाइल व हथकड़ी बरामद हुई है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना बड्डूपुर में मु0अ0सं0-121/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
थाना बड्डूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/19 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 आजाद पुत्र सफ्फू निवासी डफरपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी को दिनांक 23 जून 2019 को थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा चोरी के बैट्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था। जो थाना बड्डूपुर से दिनांक 24 जून 2019 को प्रातः 04.15 बजे शौच करने हेतु ले जाया गया था जहां से फरार हो गया था। उक्त सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर में मु0अ0सं0-108/19 धारा 223/224 भादवि बनाम 1- हे0का अंजनी कुमार तिवारी  2- होमगार्ड रमाकान्त गोस्वामी 3- अभियुक्त मो0 आजाद पुत्र सफ्फू निवासी डफरपुर थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त आजाद की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।    
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है।जो निम्न थानों पर दर्ज है।
01- मु0अ0सं0 504/18 धारा 380/411/419 भ0द0वि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
02- मु0अ0सं0 102 /19 धारा 379/411 भ0द0वि0 थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
03- मु0अ0सं0 108/19 धारा 223/224/379/411 भ0द0वि0 थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
04- मु0अ0सं0 121/19 धारा 3/25 A ACT थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
05- मु0अ0सं0 156/19 धारा 380 भ0द0वि0 थाना सिधौली जनपद सीतापुर
इस बाबत गिरफ्तार करने में पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव, व0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र शर्मा, हे0का0 मान सिंह एवं का0 आशीष कुमार, का0 शमशुल हसन शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे