आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिह के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दतौली चन्दा बाजार से समय करीब 08.15 बजे अभियुक्त बसन्तु पुत्र स्व0 अमरनाथ निवासी मोती सिंह का पुरवा मजरे भिटौरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 246/19 धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
इस बाबत गिरफ्तारी करने में पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिह, व0उ0नि0 श्री सुशील कुमार त्रिपाठी, का0 कृपाशंकर एवं म0का0 किरन वर्मा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ