Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जैदपुर पुलिस ने 350 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ 01 को किया गिरफ्तार


                       
आलोक बर्नवाल
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर तकिया चौराहा ग्राम टेरा से थाना जैदपुर समय करीब 04.10 बजे अभियुक्त जियाउल्ला पुत्र अब्दुल सलाम निवासी टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 350 ग्राम नाजायज मारफीन कीमत लगभग 90 लाख बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु.अ.सं. 238/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिह बघेल, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री धन्नजय सिंह, उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार खरवार, का0 पवन सिंह, का0 शहनवाज एवं सर्वेश सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे