Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने परेड व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण


■ साथ ही एसपी ने परेड की लिया सलामी

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनागर। आज शुक्रवार दिनांक 19.07.2019 को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरान्त क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक कर, डीसीआर, आरटीसी बैरिक, शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया व आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया तथा गार्द की सुरक्षा के सम्बन्ध में सभी गार्द कमाण्डरो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस लाइन मे हो रहे नव निर्माण कार्य के सम्बन्ध में प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यू0पी0-100 गाड़ियों का निरीक्षण किया गया, पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से गाड़ियों/उपकरणों के बारे में जानकारी ली गयी तथा पीआरवी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए कहा गया, ड्यूटी के दौरान समस्त कर्मचारी बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे