आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। एसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में हो रहे महिलाओं / बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को डायल – 100 सेवा संतकबीरनगर से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर एक महिला विक्षिप्त अवस्था मे है जिसके पैरो मे बेड़िया बधी है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर महिला के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई परन्तु महिला अपना पता बताने मे असमर्थ थी काफी प्रयास के बाद महिला का जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित होने का पता चला, इस पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा कुशीनगर से सम्पर्क कर महिला के परिजनो का पता लगाया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला मानसिक रुप से बीमार है जिसका इलाज चल रहा था 03 दिन पहले यह वहा से भाग निकली थी । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा महिला को उसके परिजनो को सुपुर्द करने हेतु परिजनो से सम्पर्क किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ