बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कलॉ सभागार से दस्तक अभियान के तहत वरिष्ठ सहायक राजीव राय ने झंन्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ ब्लॉक के अधिकारी एवं सफाई कार्मी द्वारा ब्लॉक सभागार से होकर मझरिया पठान, जंगल बेलहर, बेलहर कलॉ, बभनी, राजघाट, पिपरा प्रथम से वपिस होकर पुनः ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न हुआ। रैली के माध्यम से आम जनमानस में अनेकों संदेश दिए गए जिसमें खुले में शौच ना जाये सकंमित बिमारियों से बचे, नाल का पानी इकठ्ठा ना होने दे, बुखार आने पर तुरंत अस्पताल पर जाये और इलाज करवाये एवं लोगों से अपील किया गया कि इधर उधर गंन्दगी ना फैलाये। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रावि वत्सी, देवप्रताप सिंह, सुशिल कुमार सिंह, बबलू, राजेश पान्डे, देवेश प्रताप गोस्वामी, सफाई कार्मी ब्लॉक अध्यक्ष रीशि कुमार, राजेश चौधरी, सागर, चन्दभान, इन्द्रावती देवी, सत्यनारायण, घनश्याम चौधरी, दयाशंकर, देवेन्द्र कुमार कनौजिया, बहरैची ऐकउटेड, राजू राय, पीयूष राय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ