Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक के बाद एक बेजुबानो की मौत के बाद भी बिजली विभाग खामोश


■ आखिर कब टूटेगी कुंभकरण की नींद

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। वैसे तो बिजली विभाग के कारनामे लगातार सामने आते रहते हैं और विभागीय कारनामे किसी से छुपा भी नहीं है लेकिन कुंभकरण की नींद ले रहा बिजली विभाग हाथ पर हाथ धरे किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है लेकिन सवाल यह है कि कब तक ऐसे बिजली विभाग की लापरवाही से एक के बाद एक बेजुबान ओं की मौत होती रहेगी और विभाग मौन साधे रहेगा।
     ताजा मामला तहसील खलीलाबाद के नगवा ग्राम पंचायत का है जहां पर बुधवार को देर शाम गांव के ही निवासी कलावती देवी का बेजुबान जानवर (भैंस) चरने के लिए गई हुई थी बताया जाता है कि कलावती देवी के घर से लगभग कुछ ही दूरी पर विद्युत विभाग का पुल लगा हुआ है और उसमें बीते कई दिनों से करंट उतर रहा है हालांकि इस बात की सूचना ग्रामीणों ने अनेकों बार बिजली विभाग और ग्राम प्रधान को अवगत कराया था लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को संज्ञान नहीं लिया आखिरकार बुधवार को देर शाम कलावती देवी की भैंस विद्युत विभाग के द्वारा लगाए गए खंबे में करंट उतरने के चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। कलावती देवी का कहना है कि भैंस कि इसी माह के आसपास डिलीवरी होनी थे हालांकि भैंस की मृत्यु होने के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि मानो उनके एक परिवार से एक सदस्य किसी ने छीन लिया हो। कलावती देवी और उनके परिवार का कहना है कि हमारे भैंस के मौत के पीछे ग्राम प्रधान और बिजली विभाग के अधिकारी ही जिम्मेदार है। घटना होने के बाद भी काफी देर तक बिजली विभाग के द्वारा लगाए गए खंभे में करंट उतरता रहा जिससे नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर बिजली विभाग और ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। कलावती देवी का कहना है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जानकारी करने नहीं पहुंचा। साफ है कि विद्युत विभाग कहीं ना कहीं अपनी लापरवाही का परिचय देता रहता है अब सवाल यह उठता है कि या फिर कब तक यूं ही विभाग की लापरवाही से बेजुबानओं की मौत होती रहेगी और जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारी कब ऐसी घटनाओं पर विराम लगा पाएंगे। मामले पर जब ग्राम प्रधान अवधेश चौरसिया से बातचीत करने की कोशिश की गई तो गोलमोल जवाब देकर अपनी बात रखने से बचते नजर आए। पूरे मामले पर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मैं एक बैठक में बस्ती में हूं। घटना की जानकारी मुझे नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे