आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिला प्रशासन की अगुवाई में बीते गुरुवार को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बेलौली बंधे पर माक ड्रिल किया गया। इस दौरान बाढ़ से बचाव हेतु किए जाने वाले उपायों का रिहर्सल किया गया। जिसमे सर्वप्रथम उच्चाधिकारियों द्वारा बाढ़ राहत शिविर बिंदेश्वरी जानकी महाविद्यालय पिडारीकला मेहदावल मे उपस्थित कर्मियों को ब्रीफ किया गया। इसके उपरान्त बेलौली बंधे पर बाढ़ की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी मे डूब रहे व्यक्तियों को बचाकर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से बाढ़ राहत शिविर लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया तथा बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों व पशुओं को राहत शिविर मे पहुंचाया गया। राहत शिविर मे लोगों को चिकित्सीय सुविधायें और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि बाढ़ की वजह से किसी भी तरह की जनधन की हानि न हो इसके लिए निरंतर जिला प्रशासन द्वारा सतर्क द्रष्टि रखी जा रही है तथा उपस्थित आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया। प्रभारी निरीक्षक मेहदावल द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए उपस्थित आमजन को तत्काल जिला प्रशासन को सूचना देने के लिए बताया गया। पूर्वाभ्यास मे राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, बाढ़ प्रखंड सिचाई विभाग, खाद एवं रसद विभाग, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ तथा फायर सर्विस सहित अन्य टीमो ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसडीएम मेहदावल प्रेम प्रकाश अंजोर, क्षेत्राधिकारी आनन्द कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार गौतम, प्रभारी निरीक्षक बखिरा, प्रभारी निरीक्षक धर्मसिंहवा अनिल कुमार पाण्डेय सहित समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ