Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

होमगार्डो का वेतनमान बढ़ाये जाने पर होमगार्ड एसोशियेशन ने जतायी खुशी


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर होमगार्डों का वेतनभत्ता पुलिस कांस्टेबल के बराबर किये जाने पर होमगार्ड एसोशियेशन ने खुशी जतायी है। उत्तर प्रदेश अवैतनिक अधिकारी कर्मचारी एसोशियेसन के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप शुक्ल ने समस्त जिले के समस्त होमगार्डों के तरफ से माननीय जज व जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को सभी होमगार्डों की तरफ से हार्दिक वन्दन व अभिनन्दन दिया है। उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश का एसोशियेसन आशा करता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्यायालय के आदेश को शीघ्र लागू करेंगे और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुये होमगार्डों द्वारा बाॅटी गई और अपनी खुशियां व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे