अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर, नेपाल राष्ट्र सीमा से सटा होने के कारण जनपद की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि थोड़ी बारिश होने पर भी पहाड़ी नालों के कारण जनपद के अधिकांश भू-भाग में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति में जनपद के समस्त अधिकारियों का जनपद मुख्यालय पर बना रहना नितान्त आवश्यक है । जिलाधिकारी कृष्णा करूंगा बिना अनुमति अधिकारियों को जनपद छोड़ने पर रोक लगाते हुए सख्त निर्देश दिया है कोई भी अधिकारी बगैर अनुमति लिए जनपद से बाहर नहीं जाएगा इस आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि जनपद में तैनात अधिकारीगण बिना मेरे अनुमति प्राप्त किये ही मुख्यालय से अनुपस्थित रहते है, जिससे आकस्मिकता की स्थिति में विभागीय अधिकारी की उपस्थिति न होने पर अत्यन्त कठिनाई एवं अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसलिये जनहित एवं शासकीय हित में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि बिना मेरे पूर्वानुमति के किसी भी दशा में मुख्यालय नहीं छोड़ा जाएगा।
साथ ही जब अधिकारी, अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय का त्याग करेगा, तो प्राप्त की गई अनुमति प्रति सहित उक्त अवधि में जनपद स्तरीय अधिकारी का कार्य देखने वाले अधिकारी का नाम व फोन नम्बर अवश्य जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए अन्यथा की दशा में विभागीय कार्यवाही की जायेगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ