Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी  के जिला कार्यसमिति की बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के अध्यक्षता में  संपन्न हुई जिसमें विशेष सदस्यता अभियान हेतु व्यापक तैयारी करने हेतु  विचार विमर्श के बाद विस्तार से चर्चा किया गया ।       

                       
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जनपद प्रभारी संतोष सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान पर व्यापक चर्चा की ।आगामी 6 अगस्त से 14 अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । उसके उपरांत 15 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । सदस्यता पूर्ण होने पर बूथ का गठन ,मंडल का गठन फिर जिला इकाई का गठन किया जाएगा । 

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर हर स्तर पर संगठन का होना आवश्यक है और इसी दिशा में हम काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है फिर भी पार्टी का विस्तार करना है । इस अवसर पर सदर विधायक पलटू राम ,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद गुप्ता ,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री जगदंबा प्रसाद सोनकर, अजय सिंह पिंकू, विनय प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रदीप सिंह, विष्णु गुप्ता ,वरिष्ठ नेता अरुण प्रकाश सिंह, रामकरण मिश्रा, अजय कृष्ण पांडे , वरुण सिंह मोनू , पवन शुक्ला , शिव प्रसाद यादव,  विजय सिंह, हरिवंश सिंह, हरिलाल विमल ,मंजू तिवारी ,वंदना पासवान, जमील अहमद, अंशुमाली भारतवंशी, संदीप बर्मा ,शिव प्रताप सिंह ,बृजेंद्र तिवारी ,हरिश चंद्र गोयल ,डॉक्टर मिनी व राकेश गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे