Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक विद्यालय रमईडीह प्रथम मे गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय रमईडीह प्रथम में  आज सुबह मिड डे मील का भोजन पकाते समय गैस सिलेंडर की पाइप में अचानक आग लग गई जिसे बुझाने के चक्कर में रसोईया मैनावती  आंशिक रूप से झुलस गई । आरोप लगाया गया है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका की लापरवाही के कारण है यह घटना घटित हुई है ।

                   प्राथमिक विद्यालय की रसोईया मैनावती ने बताया कि गैस सिलेंडर के पाइप खराब होने की सूचना कई दिन पहले इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीरा गुप्ता को दिया गया था  सूचना के बावजूद उन्होंने गैस पाइप बदलने की कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जिसके कारण आज पाइप में अचानक आग लग गई । आग बुझाने के चक्कर में वह बुरी तरह झुलस गई । 

मैनावती का दाहिना हाथ बुरी तरह से झुलस गया है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि विद्यालय में रखे गैस सिलेंडर तथा उसके पाइप की भलीभांति जांच करें और समय-समय पर आवश्यक रिपेयरिंग कराते रहें जिससे कि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए । आज इस प्रकार के घटना हुई है वह काफी अफसोस जनक है । हलांकि आज एक बड़ी घटना होते होते बच गई है परन्तु भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे