Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बच्चों को सिखाया गया दैवीय आपदा से निबटने के तरीका


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर का अधिकांश भाग तराई क्षेत्र में आता है । क्षेत्र में दर्जनों पहाड़ी नाले तथा राप्ती नदी की बाढ़ से पूरे बरसात लोगों को तरह-तरह के दैवीय आपदा का सामना करना पड़ता है । देवीय आपदाओं में बाढ़ की विभीषिका बज्रपात तथा अग्निकांड काफी महत्वपूर्ण हैं ।

 आज एसडीआरएफ की टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिसई में बच्चों को विभिन्न प्रकार के देवीय आपदा से बचने के तरीके बताए गए ।

                 जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ की टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिसई मे बच्चों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां बताई गई । बाढ़ व बज्रपात जैसे प्राकृतिक  आपदाओं के दौरान क्या सावधानियां बरती जाए व तत्काल कैसे खुद को सुरक्षित बचाएं इत्यादि की जानकारी एसडीआरएफ टीम के लीडर धर्मेंद्र उपाध्याय द्वारा बच्चों को दी गई। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं  तथा बड़ी संख्या में विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे