Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण है मीडिया की भूमिका : एसपी


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के नये पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने बुधवार को यहां आकर कार्यभार संभाल लिया। गुरूवार को वे मीडिया से मुखातिब हुए और बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जिस तरह से पुलिस डिपार्टमेंट 24 घंटे लोगों की सुरक्षा में लगा रहता है, ठीक उसी तरह लोकतंत्र का चौथा खंभा कहा जाने वाला मीडिया के प्रतिनिधि भी हर वक्त समाज की सेवा में लगे रहते हैं। इस तरह यदि सही मायने में देखा जाए तो पुलिस और मीडिया एक सिक्के के दो पहलू के समान हैं। 
   बताते चलें कि शासन द्वारा लखनऊ एटीएस के एसपी रहे राजकरन नैय्यर को लेकर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बुधवार की शाम को उन्होंने जिले में पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद गुरूवार को आयोजित प्रेस कांफ़्रेंस में वे मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रेस का कार्य समान है। 
दोनों को तय समय में रिस्पांस देना होता है। दोनों के कार्य भी समान हैं। किसी भी मामले को उजागर करने में दोनों की बराबर जिम्मेदारी होती है। इसलिए समाज के प्रति प्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। एसपी ने मीडिया के साथ सामंजस्य बनाकर काम करने का भरोसा देते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से जिले में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे। राजकरन नैय्यर मूलत: हरियाणा फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वे 2012 बैच के आईपीएस हैं। नवागत पुलिस अधीक्षक अपनी तेज तर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से भी सहयोग की अपील की। कहा कि मीडिया के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही कानून व्यवस्था को भी चाक चौबंद करने में मदद मिलती है। 
  
 नवागत पुलिस अधीक्षक श्री नैयर ने कहा कि कोतवालियों, थानों में फरियादियों की समस्याओं को सुना जाए तथा उनका हरसंभव निवारण कराया जाए। फरियादियों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाए। कागजी खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सब कुछ वास्तविकता के धरातल पर नजर आना चाहिए। कार्यों के प्रति लापरवाही अक्षम्य होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे