Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पहले ही दिन तेवर में दिखे एसपी, विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गुरूवार को नवागत एसपी राजकरन नैय्यर पूरे एक्शन में दिखे। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत अपने मातहतों से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की, आवश्यक दिशा निर्देश दिए और अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।
     एसपी श्री नैय्यर ने वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, मीडिया सेल कार्यालय, टेलीफोन ड्यूटी रूम आदि का औचक निरीक्षण किया और इन शाखाओं में कार्यरत पुलिसकर्मियों से बात की।
 उन्होंने कार्यालयों में रखे दस्तावेजों का अवलोकन भी किया एवं उनका रखरखाव ठीक करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पीआरओ संजय तोमर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे