डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) स्कूलों में शतप्रतिशत नामांकन को लेकर न्याय पंचायत मझारा में स्कूल चलो अभियान की रैली को बीईओ ममता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांवो में अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आह्वान किया।
बीइओ ने रैली को झंडी दिखाते हुए कहा की परिषदीय विद्यालयों में प्रशिक्षित अध्यापक व समुचित निःशुल्क संसाधन उपलब्ध है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चों का भविष्य निश्चित सुरक्षित होगा।
अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं केलिए अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा व्यवस्था की गई है। रैली प्राथमिक विद्यालय मझारा से शुरू होकर न्यायपंचायत के विभिन्न गांवों व मजरों का भ्रमण किया। इस दौरान नामांकन से एक भी बच्चा छूटा, हमारा संकल्प टूटा।
सबको शिक्षा सबको प्यार बच्चो का है ये अधिकार आदि नारे के साथ रैली का समापन हुवा। इस अवसर पर एबीआरसी राजनाथ मिश्र, सूर्यमणि पांडेय, आनंद सिंह, प्रदीप पांडेय, गिरीश चंद्र, विकास सिंह आदि शामिल रहे|



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ