शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | बेल्हा में एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है । बुधवार आधी रात बदमाशों ने यूपी100 के हेड कांस्टेबल भोला नाथ को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर फरार हो गए ,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया | आननफानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।घटना नगर कोतवाली इलाके के भुपियामऊ चौराहे की बतायी गई है । बताया जा रहा है यूपी100 की पीआरवी में सवार हेड कांस्टेबल भोलानाथ भुपियामऊ चौराहे पर प्रयागराज को जाने वाले फोर लेन पर तैनात थे कि आधी रात पल्सर पर तीन सवारी देख रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देख बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमे से एक गोली सिपाही के गाल पर लगी तो सिपाही गिरकर तड़पने लगा। जब तक पीआरवी में सवार अन्य पुलिसकर्मी उतरते तब तक हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना अधिकारियो को दी गई तो दोनों अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ भाग कर जिला अस्पताल पहुच गए, जबकि पुलिस अधीक्षक भारी लावलश्कर के साथ मौके पर पहुच गए। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देकर बदमाश लखनऊ से वाराणसी को जाने वाले हाइवे पर भाग निकले। जिनका पीछा भी किया गया लेकिन पुलिस के हाथ खाली ही रहे।
भारी पुलिस बल और पीआरवी की टीमें पूरी रात रानीगंज कोतवाली इलाके की खाक छानती रही लेकिन हमलावरों के सुराग तक नही मिल सका। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हमारे चीता सिपाही रात में हाइवे पर चेकिंग पर थे तभी प्रयागराज की तरफ से पल्सर पर तीन सिपाही आते दिखे जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसके जवाब में सिपाहियों ने भी फायरिंग की। इस बात की जानकारी डेल्टा को सेट पर दी गई | इस सूचना पर भुपियामऊ के पास खड़ी यूपी100 की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उस पर भी बदमाश फायरिंग करने लगे इसमे एक गोली यूपी100 में तैनात भोलानाथ के गाल में जा धसी। जिसके बाद जिले की पुलिस और यूपी100 की लगभग 65 टीमो ने रात भर भुपियामऊ से रानीगंज तक सड़क के दोनों तरफ सघन तलाशी ली गई हालांकि कोई पकड़ में नही आया लेकिन सुराग मिला है बदमाशों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ