Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विशेष टीकाकरण ड्राइव को सफल बनाने हेतु सीएमओ ने बच्चों को पोलियांं की दवा पिलाकर किया शुभारम्भ


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | अर्बन, प्रतापगढ़ में छूटे हुये बच्चों को शत् प्रतिशत टीकाकरण के लिये विशेष टीकाकरण ड्राइव 04 माहों (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर एवं नवम्बर 2019) को प्रत्येक 01 तारीख से 07 दिवसों हेतु (नियमित टीकाकरण दिवसों एवं अवकाशों को छोड़कर) चलाया जायेगा। 

विशेष टीकाकरण ड्राइव अभियान को सफल बनाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव द्वारा फिरोजा बेगम के घर अजीतनगर सदर पर पहुॅचकर फीता काटकर व बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर शुभारम्भ किया गया।

 इस अवसर पर डा0 सीपी शर्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा0 राहुल काम्बले डब्लू0एच0ओ0, महेश कुमार सिंह जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, डा0 सुधाकर सिंह डीपीसी (आयुष्मान भारत), वकील अहमद डीएमसी, देवानन्द श्रीवास्तव वीसीसीएम, आकश दीप शुक्ला अर्बन क्वार्डिनेटर एवं अनिल सिंह, सभासद अजीत नगर तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा अन्य स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे