Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसान देश की रीढ़ है इसको मजबूत करने के लिये हम सबको सहयोग करना होगा :कैबिनेट मंत्री


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | कृषि विभाग द्वारा आयोजित के0सी0सी0 संतृप्तीकरण अभियान की समीक्षा बैठक सिटी पैलेस में आयोजित की गयी जिसमें प्रदेश के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। 

उन्होने लोगों को सम्बोधित करते कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं इसको मजबूत करने के लिये हम सबको इनका भरपूर सहयोग करना चाहिये, जो भी किसानों की सुविधायें हो उसे जल्द से जल्द उन तक पहुॅचाना चाहिये जिससे उन्हें भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कुल 487608 अनुमानित कृषकों के सापेक्ष अब तक 444741 कृषकों का डाटा फीड कराया जा चुका है एवं भारत सरकार द्वारा 247423 कृषकों का भुगतान किया जा चुका है। 

फसल ऋण मोचन योजनान्तर्गत अब तक 56954 कृषकों के खाते में 233.91 करोड़ रूपया शासन द्वारा भेजा गया है। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिये शासन द्वारा न्यू इण्डिया इन्श्योरेन्श कम्पनी को नामित किया गया है। कम्पनी द्वारा ब्लाक एवं तहसील स्तर पर कैम्प लगाकर प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है जिसमें कृषि  विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी कैम्प में प्रतिभाग कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जनपद में के0सी0सी0 जारी करने के लिये शासन द्वारा कुल लक्ष्य 73830 निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 40000 कृषकों का के0सी0सी0 जारी किया गया है। उन्होने यह भी बताया कि खरीफ सीजन में 654.00 कु0 बीज का वितरण कराया गया है।

 50 प्रतिशत अनुदान की धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से कृषकों के खाते में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। मानव/शक्ति चालित कृषि यन्त्र का कुल लक्ष्य 400 प्राप्त हुआ है जिसके लिये पंजीकृत कृषकों द्वारा आनलाइन पंजीकरण कराने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने बताया कि खरीफ-2018 में व्यक्तिगत दावे के रूप में 13 कृषकों के खाते में रू0 153387 एवं सामान्य क्लेम के रूप में 596 कृषकों के खाते में 1250326 रूपये हस्तानान्तरित कर दिये गये है। 

सोलर पम्प के लक्ष्य 113 के सापेक्ष 93 कृषकों का डिमाण्ड प्राप्त हो गया है जिसकी स्थापना हेतु कार्यवाही की जा रही है | इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 रघुराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार, अवधेश मिश्रा, केपी सिंह, रवी गुप्ता, बलवन्त सिंह, मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय सहित समस्त जिले के सचिव एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे