राकेश गिरी
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बस्ती जिले में एक टोल प्लाजा को हटाने व वसुले गए पैसे के रिकवरी की मांग की है।
अजय सिंह गौतम ने अपने पत्र में लिखा है कि बस्ती जिले में दो टोल प्लाजों पर वसूली की जा रही है। जबकि नियमतः 1 जिले में एक ही टोल प्लाजा होना चाहिए।
अगर किसी स्थित में एक जिले में 2 टोल प्लाजा का निर्माण होना है तो उनकी दूरी कम से कम 50 किलोमीटर होनी चाहिए।
जबकि बस्ती के पटेल चौक व हर्रैया के छावनी टोल प्लाजा की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। जिले में दो टोल होने के चलते अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में भी टोल टैक्स को लेकर हुए बवाल के चलते दोनों टोल प्लाजा पर पीएसी की तैनाती की गई है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ