Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चुनौती बनी दो घटनाक्रम मे गुतथी


अमरजीत सिंह 
अयोध्या।रौनाही थाना पुलिस विगत दिनो क्षेत्र मे हुए दो घटनाक्रम मे गुतथी सुलझाने के बदले उलझती दिखाई दे रही है।बताया जाता है कि विगत 22जुलाई को इसी थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र धौरहरा निवासी भानू यादव उर्फ राहुल पुत्र काशी राम अपने दोस्त के साथ आठ हजार, रूपये नकदी लेकर घर से नौकरी करने जम्मू के लिए निकला।जिसकी लाश उसी दिन दोपहर को रौनाही तटबंध के रेम्प मे पाये जाने पर नहाते हुए डूब कर मरने के कयास लगाते हुए पुलिस ने मृतक के पिता काशी राम से पंचनामा पर हस्ताक्षर करवाया।

मृतक  के भाई  के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे गला दबाकर मारने के बाद रैम्प मे फेके जाने की पुष्टि होते ही हत्या मे दो अज्ञात के साथ  गाँव के एक तथा एक बरसेडी निवासी  एक के विरुद्ध नाम जद तहरीर दी।पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बदले जाच के नाम पर मुकदमा दर्ज करने मे आनाकानी  कर रही है। दूसरा मामला इसी थाना क्षेत्र मे 27 जुलाई को मिझौडा निवासी 32 वर्षीय  राम धीरज विश्वकर्मा पुत्र सर्वादीन का चाचा शिवशंकर पुत्र देवी प्रसाद जमीनी विवाद चल रहा था।दीवानी मुकदमा कचहरी अयोध्या तथा जमीनी बटवारे का मुकदमा तहसील सोहावल मे चल रहा था।

इसी बीच चाचा शिवशंकर ने अपनी पुत्री के नाम मय चौहददी के साथ वाद बंटवारा के दौरान बैनामा कर दिया।जिसका विरोध करने पर रामधीरज को छेडछाड का मुकदमा दर्ज कर पुलिस  ने जेल भेज दिया।लगभग 12वर्ष के लम्बे समय तक इतजार करने पर न्याय  नही मिलने पर आजीज हो रामधीरज ने  लग भग 30 फुट की उंचे आम के पेड से गले मे रस्सी बाँध कर फांसी लगाकर  आत्महत्या करने हाई प्रोफाइल ड्रामा किया।मामले की सूचना स्थानीय पुलिस  सहित  पुलिस कंट्रोल रूम और तहसील  प्रशासन को हुई ।मौके पर पहुचकर तत्काल फैसला कर एसडीएम सोहावल विपिन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने देते हुए पेड से नीचे उतार कर ड्रामे का अंत किया।दोनो फरीक को पकड कर थाने लाकर शान्ति भंग मे चालान कर मामले को शान्त ही किया था |

इसी दौरान दुसरे पक्ष राम लली पत्नी शिव शंकर विश्वकर्मा ने राम धीरज उमा शंकर राजेश भवानी फेर पर विवादित जमीन पर बने मकान की सिमेन्टेड  चद्दर और दीवार  तोडने तथा जान से मारने की धमकी  देने का आरोप  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कर हाई प्रोफाइल ड्रामा करने वाले पर कार्रवाई  किये जाने की मांग  की।  एक सप्ताह मे दो घटनाक्रम पर पुलिस  द्वारा की गयी कार्यवाई पर आरोप प्रत्यारोप प्रशासनिक  अधिकारियों  के लिए चुनौती बनी हुई  है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे