Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के दो बीईओ हुई सस्पेंड


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के अमानीगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रमाशंकर को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षा निदेशक प्रयागराज ने  निलंबित किया है।महारानी लक्ष्मीबाई भारतीय जूनियर बालिका विद्यालय रुदौली में फर्जी शिक्षक नियुक्ति के मामले में उन्हें निलंबित किया गया है।

भर्ती के समय खंड शिक्षा अधिकारी रमाशंकर के पास जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फैजाबाद का प्रभार था।सोसायटी के सदस्य त्रिभुवन नाथ अग्रवाल ने 2017 में मामले की शिकायत शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर अमानीगंज बीईओ को कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ हैरिंग्टनगंज के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है। 

वह पूर्व में बीकापुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी के तैनाती के दौरान बीकापुर ब्लॉक के सुल्हेपुर स्कूल में प्रधानध्यापक के विना आए ही उनकी हाजिरी व वेतन निकालने की शिकायत की जांच सही पाए जाने पर डीएम के पत्र पर निलंबित हुए हैं।वही कमोबेश यही हालात जनपद के रुदौली व सोहावल शिक्षा क्षेत्र की है यहां पर बताते है कि बहुत से अध्यापक बिना स्कूल गये बेतन लेने का आरोप हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे