Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जर्जर और खस्ताहाल सड़कों को लेकर डीएम से मिले बीएसपी नेता मसूद खान


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं बसपा नेता मसूद आलम खान ने आज जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल से मिलकर विधान सभा क्षेत्र कटरा बाजार में जर्जर और खस्ताहाल सड़कों के बारे में अवगत कराते हुए उनके मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने उपरोक्त सड़कों के मरम्मत व पुनर्निमाण का आश्वासन दिया।
       
ज्ञातव्य हो कि जिले की विधान सभा कटरा बाजार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बसपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान ने देखा कि सड़कों की दशा बहुत ही दयनीय है। मुख्य सड़कों को छोड़कर गांव और कस्बों को जोड़ने वाली अतिमहत्वपूर्ण सड़कें बहुत ही जर्जर हैं। कुछ एक महत्वपूर्ण सड़कें, जिन पर हजारों लोगों का आवगमन रहता है वह तालाब की शक्ल ले चुकी हैं, जिससे स्थानीय व इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को भारी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है।
     
आर्यनगर से गोकर्ण शिवाला होते हुए खरगूपुर जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। लोक निर्माण खण्ड - 2 पूरी तरह उदासीन और गैर जिम्मेदार बना हुआ है। इसका खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं, जो जर्जर हालत में हो चुकी जानलेवा सड़कों के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। विदित हो कि यह मार्ग आर्यनगर गोकर्ण शिवाला होते हुए महराजगंज बलरामपुर रोड से जोड़ता है। इसके अलावा आर्य नगर से गोकर्ण शिवाला तक, मैजापुर बाजार से हलधरमऊ होते हुए मैजापुर मिल तक और मैजापुर रेलवे स्टेशन से हाता गांव होते हुए हलधरमऊ तक जाने वाली सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। उपरोक्त सड़कें बहुत ही जर्जर हैं और सड़क की गिट्टियां पूरी तरह से उजड़ चुकी हैं। चूंकि विभाग द्वारा समय से रिनीवल व मरम्मत नहीं किया गया, जिससे सड़कें इस हालत में पहुंच गयीं हैं। उपरोक्त तीनों सड़कें लोक निर्माण खण्ड 2 के अधीन हैं।
     
बसपा नेता ने जिलाधिकारी डॉक्टर बंसल को पत्र सौंपकर जनहित मे उपरोक्त तीनों सड़कों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण खण्ड 2 को निर्देशित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि डीएम डॉक्टर नितिन बंसल ने सहानुभुति पूर्वक बहुत ही गंभीरता से सड़कों की समस्याओं को सुना और उनके मरम्मत तथा पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे