शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | पुलिस वाले को गोली मार कर बदमाशों ने पुलिस को जो चुनौती दी है , उससे निपटने के लिए जिले के एसपी लगातार सख्त कदम उटा रहे हैं | अब एसपी अभिषेक सिंह ने जिले के सभी थानों में कार्यरत इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबल को फरमान जारी करते हुए कहा है कि बदमाशों ने हमें किया है खुला चैलेंज . किसी भी कीमत पर चाहिए हमलावर बदमाश |
एसपी ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मामले में हुई हीला-हवाली तो कांस्टेबल होंगे बर्खास्त और बीट सिपाही अपने इलाके के बदमाशों और लुटेरे अपराधियों के बारे में सूचनाएं दें | लापरवाह इंस्पेक्टर और दरोगाओं को एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि थाना इलाकों के सभी लुटेरों और बदमाश ,अपराधियों को दो दिन में हाजिर करें साथ ही सभी जमानती, वारंटी और संदिग्धों के बारे में दो दिन के अंदर जानकारी जुटाकर पड़ताल करें नही तो कड़ी विभागीय कार्यवाही करूगा |बता दे कि बुधवार की आधी रात को हेड कांस्टेबल को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी |
घायल सिपाही का प्रयागराज में इलाज चल रहा है |घायल सिपाही का दर्द सुनने के बाद कप्तान साहब और ज्यादा आग बबूला हो गए और मातहतों को साफ-साफ कह दिया कि हर कीमत पर चाहिए वो शातिर बदमाश |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ