Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मीयों किया गया सम्मानित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा पुलिस लाइन में जनपद मे नवगठित एंटी रोमियो तथा नवगठित मुनादी टीम के साथ कार्यशाला का आयोजन कर उनके कार्यों के संपादन के बारे में वृहद रूप से ब्रीफ करते हुए कार्य करने के के बारे में प्रशिक्षित किया गया । कार्यशाला के दौरान अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

                 
पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार थाना कोतवाली देहात में संचालित यूपी 100 के पीआरवी 2468 जो मई माह में बलरामपुर चीनी मिल के सामने साड़ द्वारा घायल बालक को  पीआरवी कर्मी उ0नि0 मेराज अहमद, का0 रणधीर सिंह व आ0चा0 ओमप्रकाश चौहान द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को  अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उसकी जान बच सकी । इसके लिये उनको प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
                 
जनपद भर मे चलाये जा रहे ऑपरेशन सुरक्षा संपर्क के अन्तर्गत सभी पीआरवी कर्मियों को अपने क्षेत्र मे पड़ने वाले स्कूलों, प्रतिष्ठानों, आभूषण की दुकानों, बैकों आदि के संस्था प्रमुखों से प्रतिदिन सम्पर्क कर कुशलता लेनी होती है ।  थाना कोतवाली नगर में संचालित पीआरवी  2463 द्वारा इस आपरेशन मे बढ-चढ कर अपना योगदान देने के लिये पीआरवी कर्मियों मु0आ0 योगेन्द्र प्रसाद तिवारी, आ0 मो0 शाकिर व मु0आ0चालक श्रीकृष्ण यादव  को प्रशस्ति पत्र तथा नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
                
माह जुलाई में अपनी शिकायत लेकर आने वाले शिकायत कर्ताओं को  UPCOP APP का व्यापक प्रचार प्रसार तथा अधिक से अधिक जनता के लोगों के मोबाइल फोन में UPCOP APP इंस्टॉल करवा कर उससे मिलने वाले 27 प्रकार के सेवाओं के बारे में जागरुक करते हुये उनकी शिकायते पंजीकृत कर पीली पर्ची दी जा रही है ।  थाना को0नगर की जनसुनवाई अधिकारी, महिला आरक्षी किरण मौर्य, महिला आरक्षी अनीता देवी द्वारा जनपद मे सर्वाधिक लोगों के मोबाइल फोन मे UPCOP APP इन्स्टाल करवाने तथा पीली पर्ची वितरित करने हेतु प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट पुलिस आरक्षियों के उपनिरीक्षक अध्यापकों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । पुलिस लाइन क्षेत्र का भ्रमण करते हुये आरक्षी बैरकों, क्लास रुम्स, भोजनालय आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला  मनोज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर शिवप्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक नंदलाल, पीआरओ पुलिस अधीक्षक  शमशाद अली तथा अन्य पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे