ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक आर. के. नैय्यर ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कई पुलिसकर्मियों को उत्तम प्रविष्टि दी और अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
पुलिस लाइन परेड में सम्मिलित हुए आरक्षी उपनिरीक्षक संजीव चौहान थाना इटियाथोक, पीआरवी 0879 के प्रभारी उपनिरीक्षक रामकेवल, कांंस्टेबल छेदा लाल पुलिस लाइन, कांस्टेबल मोहम्मद सलीम ट्रैफिक पुलिस, महिला कांस्टेबल ज्योत्सना पुलिस कार्यालय को अच्छा प्रदर्शन व बेहतरीन टर्नआउट पाए जाने पर एवं पीआरबी 3430 के चालक कांस्टेबल सुरेंद्रनाथ को वाहन की साफ-सफाई एवं बेहतर रख-रखाव के लिए एसपी श्री नैय्यर ने उत्तम प्रविष्टि दी।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों की परेड का भी निरीक्षण किया तथा उनके बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया जिसमें क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, कैस कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा व आरक्षी आवास का निरीक्षण किया तथा पाई गई
कमियों को तत्काल दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। तत्पश्चात पुलिस लाइन मेस का निरीक्षण किया तथा भोजन को चख कर उसकी गुणवत्ता जांची व मेस की बेहतर साफ-सफाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन जितेंद्र कुमार दुबे, प्रतिसार निरीक्षक कुलवीर सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार तोमर, डायल 100 प्रभारी, यातायात प्रभारी, आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ