Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खरगूपुर में तैनात दरोगाओं को सेवानिवृत्त होने पर समारोह पूर्वक दी गई विदाई


संवाददाता
इटियाथोक, गोण्डा। खरगूपुर थाने में एक साथ दो उप निरीक्षकों की सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान रिटायर्ड हुए दरोगाओं की आंखें नम हो गयीं और उन्होंने थाने के स्टाफ तथा क्षेेत्रीय जनता के इस अपनेपन के लिए आभार व्यक्त किया।
     
खरगूपुर थाने में तैनात रहे उपनिरीक्षक जुगराज तिवारी व रामविलास सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कर्मचारियों को दोनों उप निरीक्षकों के कार्य व्यवहार से सीख लेनी चाहिए। सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षकों का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। सेवा सुरक्षा व मित्र पुलिस की मापदंडों पर खरे उतरे थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने अब तक किए गए दोनों के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को एक दिन इस दौर से सभी को गुजरना पड़ता है।
      
खरगूपुर थाने से एक साथ सेवानिवृत्त हुए दोनों उप निरीक्षकों को थानाध्यक्ष ने अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित कर उनके भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों द्वारा उनके कार्य व्यवहार का बखान करने से विदाई के समय उनकी आंखें नम हो गईं। विदाई समारोह को सुरेंद्र सिंह, राज नारायण यादव, राजेश सोनी, अमित अवस्थी ने भी संबोधित किया।
     
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खरगूपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया लाल दीक्षित, उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्र, धर्मराज, गजानंद दुबे, शशि कपूर यादव, शुभेंदु सिंह, गिरीश चंद, रोहित गिरी, अभय तिवारी, भानु प्रताप यादव, महिला आरक्षी पंछी देवी, राधा रानी, कंचन लता, सुमन मौर्या, अंजली चौहान व प्रिया सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक व सामाजिक एवं राजनीतिक लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे