दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। जहाँ एक तरफ सरकार अधिकारियों को अवैध कब्जे मुक्त कराने को लेकर बार-बार निर्देश देते रहते हैं वही दूसरी तरफ तहसील क्षेत्र मनकापुर के ग्राम पंचायत हथियागढ़ में हल्का लेखपाल व कानूनगो की मिलीभगत से सार्वजनिक कुआँ पर दबंगो का कब्जा कायम है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कुआँ को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीणों द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में अवगत कराया गया है कि गॉव में चुनौटा कुआँ के नाम से एक सार्वजनिक कुआँ है जो ग्रामीणों द्वारा धार्मिक,वैवाहिक कार्यक्रमो में पूजा अर्चना के लिए उपयोग किया जाता है उक्त कुआँ पर दबंग जहोरुल हसन पुत्र अबरार मिट्टी से पाटकर जबरन मकान निर्माण कार्य करा लिए हैं और कुआँ के चारो तरफ भूमि को कब्जा कर रखे हैं।
वही जब इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया श्यामबहादुर सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जाँच कर कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ