Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एनसीसी कैडेटो के लिए सेमिनार व लिखित परीक्षा हुआ आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ एन के सिंह के निर्देशन में एन सी सी प्रथम वर्ष व सी सर्टिफिकेट के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सेमिनार व लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 180 अभ्यर्थी  सम्मिलित हुए।

जानकारी के अनुसार  शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 51वीं बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गोस्वामी ने अभ्यर्थियों को एन सी सी के उद्देश्य बताते हुए उन्हें कैडेट्स के कर्तब्यों से परिचित कराया। महाविद्यालय के केयर टेकर ऑफिसर एन सी सी डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने परीक्षा से सम्बंधित दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें अनुशासन का पाठ-पढ़ाया। 

परीक्षा के सफल आयोजन में एन सी सी के अधिकारियों व सीनियर कैडेट्स का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल पुनीत द्विवेदी, सूबेदार मेजर नाहर सिंह, सूबेदार प्रभाकर सिंह, नायब सूबेदार कुलवीर सिंह,पंकज कुमार, सी एच एम थापा  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे