Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विश्व स्तनपान सप्ताह मे निकाला पोषण रथ


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। तुलसीपुर तहसील से गैसड़ी ब्लाक के अधिकांश गांव में कुपोषण को दूर करने एवं माता को स्तनपान कराने के लिए एक जागरूकता रथ निकाला गया है । जिसे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण सखी के सहयोग से बड़े ही सुंदर ढंग से सजाकर लोगों को स्तनपान क्यों जरूरी है मां और शिशु के लिए और किस प्रकार वह अपने बच्चों के कुपोषण को दूर कर सकती हैं यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए तुलसीपुर के एसडीएम विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया ।
                  
गैसड़ी ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान पोषण रथ गांव गांव जाकर महिलाओं को नवजात शिशु के स्तनपान कराने से क्या-क्या फायदे होंगे और किस प्रकार से उनको  कुपोषण से बचाया जा सकता है इसके विषय में बताया ।
                  
तुलसीपुर एसडीएम ने कहा कि यह हमारा कार्यक्रम लोगों के बीच में जागरूकता तो फैलायेगा ही साथ में यह भी बताएगा कि किस प्रकार से हम कुपोषण से बच सकते हैं और किस प्रकार मां का बच्चों के प्रति जुड़ाव और बच्चों का मां के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा । समाज में समरसता का भाव होगा बच्चे अपने बुजुर्गों केकहा प्रति समर्पित होंगे उनका सम्मान और प्यार दोनों ही बढ़ेगा ।  उन्होंने कहा कि यह हमारा कार्यक्रम अभी प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है इसके सफलता के वाद और अच्छे ढंग से इसे आगे बढ़ाया जाएगा और यह कार्यक्रम धीरे धीरे पूरे देश में लागू किया जाएगा ।

 गैसड़ी ब्लॉक के इस छोटे से ब्लॉक में एक नई मुहिम कुपोषण को दूर भगाने की सरकार और सरकारी कर्मचारी के अथक प्रयास से आज तुलसीपुर तहसील  क्षेत्र के विकास खंड गैसड़ी  से पोषण रथ रवाना हुई है । रथ रवाना करते समय बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता मे चैपुरवा, चरंगहिया, जीतपुर, पुरषोत्तम पुर, सोनपुर इत्यादि ग्रामो मैं समस्त एडब्लूडब्लू ,पोषण सखी और टीएसयू की सीमा शुक्ला उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे