Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ एवं श्रीनेत ग्लोबल स्कूल ने किया वृक्षारोपण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :आज नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ एवं श्रीनेत ग्लोबल स्कूल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नाथ तिवारी जी ने बच्चों को अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाने  तथा पर्यावरण को बचाए रखने की शपथ दिलाई। भाजपा नेता पुष्कर मिश्र तथा थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय ने सभी बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व बताया तथा अधिक से अधिक संख्या में ऑक्सीजन देने वाले पौधों को लगाने की अपील की।

विद्यालय के निदेशक राम प्रताप सिंह ने बच्चों को बताया वृक्ष धरा के भूषण है करते दूर प्रदूषण हैं। कार्यक्रम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ यूथ के जिला संयोजक नवीन त्रिपाठी, काजी फरजान, वैभव,ओमकार,विमल,अशोक,सुरेंद्र तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे