Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मासिक बैठक में दिनेश चन्द्र दुबे जिला मंत्री नियुक्त


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मासिक बैठक  गांधीनगर स्थित मंडल कार्यालय पर हुई। सांगठनिक कार्यो के साथ साथ सामाजिक कार्यों में रूचि को देखते हुये दिनेश चन्द्र दुबे को जिला मंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि व्यापारी हितों को लेकर संगठन हमेशा सक्रिय रहा है। इसके साथ ही स्वच्छ शहर, सभ्य शहर, अपना शहर की सोच पर कार्य करने की रणनीति बनी है। 

उन्होने कहा स्वच्छता अपने आप में ही कई समस्याओं का समाधान है। ऐसे में स्वच्छता की अनदेखी कर शहर को सभ्य और सुंदर नही बनाया जा सकता। राजपाल ने जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा दिवारों पर जीवन का मार्गदर्शन करने वाली सूक्तियां व ध्येय वाक्य लिखवाने के लिये शुरू की जा रही पहल की सराहना की है। कोषाध्यक्ष मो. आलम ने कहा स्वच्छता हमारी सोच और आचरण को परिभाषित करती है। 

मुख्य संरक्षक श्यामलाल पंसारी ने कहा व्यापारी भाई अपनी दुकानों के आसपास सफाई बनाये रखें, इससे उनके व्यापार में तरक्की होगी और उन्हे संगठन की ओर से प्रतिमाह श्रेणीबद्ध कर सम्मानित भी किया जायेगा। दिनेश चन्द्र दुबे के मनोनयन पर सूर्य कुमार शुक्ल, सुनील कुमार गुप्ता, प्रहलाद मोदी, प्रभुप्रीत सिंह, बैजनाथ अगहरि, अदालत प्रसाद, महेश, सुनील श्रीवास्तव, शिवलाल जायसवाल, चन्द्रकेश चौहान, संजीव पाण्डेय, बृजभान मिश्रा आदि मौजूद रहे। सभी ने श्रभ् दुबे को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे