Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण



अमरजीत सिंह 
अयोध्या। प्रभारी मंत्री सतीश महाना शुक्रवार की शाम डाभासेमर स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होने पौधा रोपित करके पर्यावरण संतुलन में अपना प्रभावी योगदान अर्पित करने का संदेश समाज को दिया।

प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पौधरोपण के लिए जागरुकता फैलाकर हमें इसके लिए लोगो को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान देना होगा। यदि हम चाहते है कि प्रदूषण कम हो तो इसके लिए हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए।

इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, अशोक मिश्रा तथा प्रशासनिक आला अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे