सुनील उपाध्याय
बस्ती :केन्द्र की मोदी सरकार लगातार सूचना के अधिकार अधिनियम को कमजोर कर रही है। कांग्रेस ने जनता के हाथों में आरटीआई के रूप में ऐसा हथियार सौंपा है जिससे भ्रष्टाचार और अफसरों की मनमानी पर लगाम लगे, लेकिन सरकार इनकी जवाबदेही को कमजोर कर रही है।
उक्त आरोप लगाते हुये युवा कांग्रेस ने आज राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी एसपी शुक्ला को सौंपा। जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि आरटीआई को शक्तिहीन बनाकर सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों की मनमानी को बढ़ावा दे रही है।
पंकज द्विवेदी ने कहा कि आरटीआई को कमजोर करने की सरकार की मंशा को युवा कांग्रेस साकार नही होने देगी। जरूरत पड़ी तो युवा कांग्रेस संड़क पर उतरकर जनता के अधिकारों के लिये आरपार का संघर्ष छेड़ेगी। ज्ञापन देते समय संदीप श्रीवास्तव, इन्द्रपाल सिंह, पंकज गौतम, डब्लू सिंह राना, सर्वेश शुक्ला, महेन्द्र सिंह, पवन वर्मा, विकास यादव, शिवम यादव, रोहित कुमार, पुष्कर श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, समीर खान, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ