सुनील उपाध्याय
बस्ती । शिवसेना उत्तर प्रदेश की बैठक मण्डल प्रमुख संजय प्रधान की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय मुडकट्टी महसो में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक विस्तार पर चर्चा के साथ ही प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह द्वारा रमेश चन्द्र को जिला प्रमुख का दायित्व सौपा गया।
मण्डल प्रमुख संजय प्रधान ने रमेश चन्द्र को यह दायित्व सौंपते हुये आवाहन किया कि वे शिव सेना की रीति नीति के अनुसार संगठन को मजबूती दें।
बैठक में प्रमोद पाण्डेय, राजन पाल, नागेन्द्र मिश्रा, अंकित, अरूण वर्मा, सन्तोष मौर्या, दिलीप आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ