शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के निर्देशानुसार मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय के परिसर में दिव्यांग लाभार्थी गनेशी लाल को ट्राईसाईकिल का वितरण किये।
लाभार्थी गनेशी लाल ग्राम-छेवंगा, पो0-उमरी कोटिला, तहसील कुण्डा का निवासी है जो दोनो पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है जिससे नित्य कार्य करने में परेशानी होती है।
गनेशी लाल ने ट्राईसाईकिल हेतु जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था जिसे आज कैम्प कार्यालय के परिसर में मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ