अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । जिला मुख्यालय के भगवतीगंज में श्री हनुमान गौशाला मंदिर का 47 वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री रामचरितमानस पाठ हवन तथा पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम सहयोगी महेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता कमलापुरी, ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह सभी के सहयोग से आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम राम चरित्र मानस अखण्ड रामायण पाठ से शुभारम्भ किया गया । रामाधुन एवं राज्याभिषेक का कार्यक्रम के उपरांत समापन हवन विसर्जन एवं विशाल भंडारा के साथ किया गया ।
समापन समारोह के दौरान गौशाला मंदिर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सदर विधायक पलटू राम को सीता राम नामी गमछा पहनाकर स्वागत किया । समापन समारोह में नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि शाबान अली का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया ।
सम्मान करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से महेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता कमलापुरी, ओम प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, विजय अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता कमलापुरी, मूलचंद अग्रवाल, राम जी अग्रवाल, राजेंद्र महेश्वरी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अजय सिंह पिंकू, बृजेंद्र तिवारी, डीपी सिंह, गोविंद सिंह, श्रीमती झूमा सिंह, मंटू सिंह, सभासद बस स्टेशन वार्ड, विनोद गिरी सभासद पहलवारा, विक्की महेश्वरी आर्यन अग्रवाल शामिल थे जिनके साथ तमाम लोगों ने स्वागत किया । समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ