Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जम्मू कश्मीर पर सरकार के फैसले से भाजपाइयों में खुशी की लहर


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। बलरामपुर जिला मुख्यालय  के तुलसी पार्क स्थित अटल भवन भाजपा कार्यालय में आज ऐतिहासिक दिन धारा 35 ए 370 समाप्त किए जाने एवं जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनाने तथा लद्दाख को भी केंद्र शासित राज्य बनाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा खुशियां मनाई ।                                

                 जानकारी के अनुसार भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में जम्मू कश्मीर को लेकर संकल्प पत्र पढ़ते ही खुशियों का दौर शुरू हो गया ।भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपाइयों सहित तमाम लोगों ने खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि"एक देश मे दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं चलेंगे" इस पंक्ति को सृजित कर भारत की अखंडता के लिए लड़ते हुए कश्मीर की धरती पर बलिदान हो जाने वाले हमारे पूर्वज पूज्य पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि आज मिली है । आज उनकी आत्मा मां भारती के सपूत नरेंद्र भाई मोदी को बहुत आशीष दे रही होगी । 

 सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि आज कश्मीर से धारा 370 के अनुच्छेदों को राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद निरस्त किया जाना एक ऐतिहासिक लम्हा है । आज हर भारतवासी खुशी से झूम उठा है । मैं इस उत्सव रूपी अवसर पर  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र भाई मोदी व गृहमंत्री अमित भाई शाह को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री जगदंबा प्रसाद सोनकर, अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, डॉ दिव्य दर्शन तिवारी, विजय गुप्ता, बृजेंद्र तिवारी,. अरविंद तिवारी व राकेश गुप्ता सहित तमाम भाजपाई व  स्थानीय लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे