वासुदेव यादव
अयोध्या। जानकीघाट बड़ा स्थान मंदिर के रसिकपीठाधीश्वर व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त जन्मेजयशरण जी महराज ने सावन के तीसरे सोमवार की सुबह श्रीराम लला मंदिर निर्माण व विश्व के मानव कल्याण हेतु मन्दिर परिसर में श्रीरसिकेश्वर महादेव मंदिर में किया पंचामृत अभिषेक।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभिषेक पूजन से श्रीराम लला मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा तथा देश के भक्तों व विश्व का कल्याण होगा। बाबा भोलेनाथ हर विघ्न बाँधाओ को दूर कर सब राम भक्तों के मनोरथों की पूर्ति करते है। इसी मंगल कामना के साथ पवित्र मास सावन में पंचामृताअभिषेक किया गया ताकि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बन सके और विश्व के सभी राम भक्तो का कल्याण हो।इस दौरान अन्य भक्तजन भी शामिल है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ