Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धारा 370 समाप्त किये जाने को लेकर मनकापुर में मनाया जश्न


दुर्गा सिंह पटेल 
मनकापुर गोण्डा :भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 समाप्त किए जाने तथा जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग अलग  केंद्र शासित राज्य बनाए जाने के फैसले का सभी तरफ स्वागत किया जा रहा है । मनकापुर के तमाम संगठन रेलवे स्टेशन के तिराहे से जय श्री राम , वन्देमातरम के नारे लगाते हुए चौक तिराहे पर स्थित पर खुशी जाहिर करते हुए  पटाखे फोड़े तथा इस फैसले का स्वागत किया ।

जानकारी के अनुसार राज्यसभा में आज पूर्वान्ह लगभग 11:15 बजे देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने तथा जम्मू कश्मीर व लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने संबंधी संकल्प पढ़ा गया | तभी से लोगों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी । मनकापुर के विश्व हिन्दू परिषद और भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह सहित उनके तमाम सहयोगियों तथा सहयोग कर रहे विभिन्न दलों के नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया । 

संतोष कुमार कसौधन विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के इस फैसले से   भारतीय संविधान का कानून चलेगा | ७० साल से चली आ रही समस्या अब खत्म हो गयी है | जिसके लिए हम खुशियाँ मनाते हुए भारत के प्रधान मंत्री मोदी जी को धन्यवाद देते है |

इस मौके पर जवाहर लाल उर्फ़ जय श्री राम , सीताराम मोदनवाल , बड़कन गुप्ता , राम चन्दर जायसवाल , कृष्ण कुमार पटवा , दिवाकर सिंह , संतोष ,सोनू चौहान,दिवाकर सिह,हर्षवर्घन,अशोक,मनोज दोसर वैश्य,लवकुश,केके पटवा,प्रमोद मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे