अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। अयोध्या में बाबरी मस्जिद मुख्य मुद्दई इकबाल अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार की एक बड़ी जीत करार दिया है।अयोध्या में बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा देश का हर नागरिक सामान सबके लिए होना चाहिए एक जैसा कानून बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा कि आज जो काम केंद्र सरकार ने किया है |
वह ऐतिहासिक है और आज से पहले की सरकारों को भी यह काम करने का मौका मिला लेकिन यह काम किसी ने नहीं किया।देश में रहने वाला हर नागरिक समान है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान सभी के लिए एक संविधान होना चाहिए एक कानून होना चाहिए ,एक देश एक नीति होनी चाहिए .कुछ कट्टरपंथियों के दबाव के चलते हमारे देश का अंग होते हुए भी अलग था .
आज हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा दिन है .धारा 370 का हटना कश्मीर की तरक्की के लिए एक अहम रास्ता खोलेगी इकबाल अंसारी ने पत्रिका टीम से खास बातचीत करते हुए कहा कि मेरी देश के उन मुसलमानों से अपील है जिन्हें धारा 370 के नाम पर बरगलाया जा रहा है । मेरा कहाँ है कि वह विरोध करना बंद करें और देश के साथ चलें . देश में सभी को अपनी बात कहने का हक है जो विरोध दर्ज करा रहे हैं उन्हें किसी ने रोका नहीं है ।
लेकिन आज पूरा देश एक साथ एक राह पर चल पड़ा है और हम इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं और केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हैं ।जो कट्टरपंथी विरोध कर रहे हैं उनसे सरकार को सख्ती से निपटना चाहिए। देश के लिए आज एक बहुत बड़ा दिन है, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव पेश कर दिया । जिसके बाद देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पर अपनी सहमती भी दे दी है ।
अब धारा 370 कश्मीर से हटा दी जाएगी और इसी के साथ आर्टिकल 35A समाप्त हो जाएगा। इतना ही नहीं अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाएगा और लद्दाख को जम्मू से अलग कर लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा पेश किये गए संकल्प में जम्मू कश्मीर विधानसभा बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया है।
वहीं इस संकल्प के पेश होते ही संसद में हंगामा शुरू हो गया है और कश्मीर के तमाम विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। धारा 370 हटाने का संकल्प जैसे ही संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया पूरा सदन शोर-शराबे से गूंज उठा। इस फैसले का असर अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ