Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीण इलाकों में लैपटॉप पर देखी गई सदन की कार्यवाही


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। लैपटॉप पर सदन की कार्यवाही देख रहे लोगों को जब जम्‍मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का संकल्प पत्र गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत किए जाने की जानकारी मिली तो लोग खुशी से झूम उठे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
     
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के काफी लोग सोमवार को देश की राजधानी मैं हो रही हलचल से जुड़े रहे।सदन की कार्यवाही सुनने के दौरान लोगों ने धारा 370 और 35ए के मुद्दे पर कई बार तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों ने खुशी का इजहार किया।ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस गस्त तेज कर दी गई है।मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस छुट्टियां रद्द कर दी गई है।मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पाराधनेथुआ सिधौंंना गांव के युवाओं एवं बुजुर्गों में खुशी की लहर दिखाई दी। 

खुशी का इजहार करते हुए लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को बधाई भी दी।किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश तिवारी की अगुवाई में भाजपा युवा कार्यकर्ता बीरेंद्र कुमार मिश्रा, अनुज तिवारी, सचिन तिवारी उर्फ मोहन, आशीष सिंह, प्रवेश मौर्या, बीपी मौर्या सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह के लिए नारेबाजी की।पाराधनेथुआ पूरबगॉव सिधौना के पास  चौराहे पर लोग सदन की कार्यवाही  लैपटॉप पर देखते रहे।धारा 370 हटाया जाएगा, यह जानकारी मिलते की खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे