Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जम्मू कश्मीर से धारा 370हटाये जाते ही चौकन्ना हुआ प्रशासन


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद हिन्दू पक्षकार महंत रामदास ने  कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का यह स्वागत योग्य कदम। जम्मू कश्मीर में अब जनजीवन हो बहाल जायेगा । कश्मीर के नेताओं की सोच भारत के प्रति ठीक नहीं थी। जो पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दे ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटि कोटि बधाई दी

भाजपाईयो मे खुशी की लहर 

सोहावल ।केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370हटाये जाने की तथा जम्मू कश्मीर से लद्दाख अलग कर केन्द्र शासित  राज्य बनाये जाने की घोषणा होने पर सोहावल चौराहा  सहित ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपाईयो मे खुशी की लहर छाई गयी।राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रभारी अवध प्रांत कृष्ण कुमार खुन्नू पान्डे पंचायत प्रकोष्ठ अवध प्रांत सह संयोजक कप्तान तिवारी वीकापुर विधायक शोभासिह चौहान , डा अमित सिंह चौहान,सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य इ रणबीर सिंह  जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बल्ले मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता महामंत्री विनोद गौड ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार  करते हुए मिठाइयां बाटी। 

सदस्यता अभियान प्रभारी अवध प्रांत कृष्ण कुमार खुन्नू पान्डे ने बडागांव सहजौरा मे सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि मोदी की सरकार  ने देश हित  मे जो फैसला लिया है।वही फैसला  आज से दो दशक पूर्व की सरकार  ने उठाया होता तो घाटी मे  आतंकवाद जैसी घटना नही होती।आज से भारत मे एक राष्ट्र एक नीति एक नेशन एक झंडा होगा।जिससे सभी समुदायों का विकास आपसी विश्वास बढ़ेगा ।

इस मौके  पर एदनान हैदर ज़ीशान हैदर विजय यादव गिरजेश त्रिपाठी क्षेत्र पंचायत सदस्य नानमून सिंह विक्रात गोस्वामी रमाकात तिवारी गौतम पान्डे अनिल विश्वकर्मा जगदीश गोस्वामी नंद कुमार सिंह चंद्रेश सिंह डा तेज बहादुर सिंह लक्षमण रावत डीएल गोस्वामी चंद्र भान वर्मा पवन तिवारी  सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल की अगुवाई मनाया जश्न एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई। नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि धारा 370 हटना देश की दूसरी आजादी।पूरे देश में खुशी का माहौल। महापौर ने नरेंद्र मोदी को बताया भगवान राम का अवतार।लक्ष्मण के अवतार में अमित शाह है।




चौकन्ना हुआ प्रशासन अयोध्या मे बढ़ी सतर्कता 
केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने की तथा जम्मू कश्मीर से लद्दाख अलग कर केन्द्र शासित  राज्य बनाये जाने की घोषणा के धर्म की अयोध्या मे चल रहे सावन मेला व हाई एलर्ट घोषित होने के शहर मे सतर्कता बढ़ा दी गयीं गली कूचे से लेकर जगह जगह पर पुलिस चेकिग शुरू कर दी।अयोध्या में आने जाने वाले सभी वाहन को सघन तालाशी के बाद जाने की इजाजत पुलिस कर्मी देते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे