Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान के पुत्र व उनके सहयोगी के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट करने का लगाया आरोप


सुनील कुमार गौड़
मसकनवा  गोण्डा:-छपिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताबेपुर में तैनात प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान के पुत्र व उनके सहयोगी के विरुद्ध शिक्षण कार्य के दौरान गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए छपिया पुलिस को तहरीर दी है।

शिक्षा क्षेत्र छपिया के प्राथमिक विद्यालय तांबेपुर में तैनात प्रधानाध्यापक श्रीराम सोनी ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह वह विद्यालय पहुंचकर शिक्षण कार्य कर रहे थे।इसी  दौरान लगभग 10 बजे ग्राम प्रधान के पुत्र बलजीत पटेल व उनके एक सहयोगी विद्यालय प्रांगण में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे प्रधानाध्यापक ने छपिया पुलिस को तहरीर देते हुए ग्राम प्रधान के पुत्र के ऊपर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

 वही ग्राम प्रधान रामतेज ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विद्यालय में मरम्मत का कार्य कर रहे श्रमिकों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए छपिया पुलिस को तहरीर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे