Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीआरसी छपिया पर स्कूल चलो अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


दुर्गा सिंह पटेल 
मसकनवा गोण्डा:-ब्लाक संसाधन केंद्र छपिया मसकनवा पर सोमवार को स्कूल चलो अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात वर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

 इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अध्यापकों व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए तत्पर है।उन्होंने कहा कि सरकार सभी छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तके,ड्रेस,जूता,मोजा आदि मुहैया करा रही है।सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सभी अध्यापकों का दायित्व है।खंडशिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने पूरे विकास खंड के शैक्षिक आंकड़ो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि 45 परिषदीय विद्यालयों में नामांकन मे वृद्धि हुई है।

विकास खंड के सभी शिक्षक गांव मे अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिये जागरुक कर रहे है।कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र पांडेय,एडीओ पंचायत कनिकराम वर्मा,सीमा तिवारी, विवेक तिवारी,श्याम बहादुर सिंह,अनिल सिंह,अरुण वर्मा,अतुल मालवीय, ओम प्रकाश पांडे,गयालाल, वैभव सिंह,हकीकुलल्हा,नागेंद्र पांडे  रामकृष्ण द्विवेदी,असगर अली, आलोक कुमार, संदीप सिंह ,पूरन चंद गुप्ता,रेखा वर्मा,अनुराधा मिश्रा धनराज शुक्ला,शेर बहादुर सिंह, साकेत उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर विधायक प्रभात वर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बीआरसी प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे