Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक प्रभात वर्मा ने मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी,धारा 370 हटाने का किया स्वागत



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा - भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में लागू धारा370 को खत्म करने कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जैसे राज्यसभा में सुनाया।वैसे ही पूरे देश मे खुशी की लहर दौड़ उठी।

लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनायीं।लोग ढोल नगाड़ों की धुनों पर थिरकते लगे। विधायक प्रभात वर्मा ने भी अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिठाई खिलाकर सरकार के फैसले का जोरदार स्वागत किया।विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि आज का दिन भारत की आजादी के जश्न को और भी रोमांचित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है।जिसका कुछ विपक्षी पार्टियों को छोड़कर सभी ने स्वागत किया है।पूर्व प्रमुख बाबूराम यादव,जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल,दिनेश शुक्ल, राम कुमार गुप्ता, विक्रम पटेल,अम्बुज पटेल, अंकुश,कमलेश पाडेय ,राम मनोहर,जितेन्द्र प्रताप नारायण सिंह सोनू सिंह, समाज सेवी अरविंद सिंह ने भी खजुरी में मिठाइयां बांटी। अजय नीरज गुप्ता, दिलीप सोनी, डॉ विजय बहादुर सिंह, सहित अनेक लोग रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे