सुनील कुमार गौड़
मसकनवा गोण्डा- सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक पूजन अर्चन किया।मसकनवा कस्बे के राम जानकी मंदिर, नर्मदेश्वर नाथ, तिलेश्वर नाथ मंदिर पाटेश्वर नाथ मंदिर और भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया में जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही भीड़ लगी रही।
नर्मदेश्वर नाथ, तिलेश्वर नाथ मंदिर राम जानकी मंदिर, पाटेश्वर नाथ मंदिर में भक्तो ने बेल पत्र, भाग धतूरा, गन्ना धूप दीप फूल अक्षत से पूजन किया। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद महराज और ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान् अशुतोष का पूजन अर्चन व जलाभिषेक कराया उन्होंने बताया कि भगवान भोले नाथ के पूजन और जलाभिषेक लिए सावन का विशेष महत्व है।
व्रत, दान व पूजा पाठ करना अति उत्तम माना जाता है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह, अम्बा लाल भाई, चिराग भाई, माधव राम तिवारी,चन्द्र शेखर शुक्ल, नीरज, पवन, पप्पू तिवारी, राजा भगत, अयोध्या प्रसाद, कल्पेश भगत, कामेश्वर राय, रामू सिंह केशव यादव अजय निषाद सहित अनेक लोग रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ