Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उप्र के सुल्तानपुर में पेड़ से बांधकर युवक को पीटा, पुलिस ने छुड़ाया; वीडियो वायरल


योगेश मिश्रा 
सुल्तानपुर:-यहांधम्मौर इलाके के लाखीपुर गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बंधक युवक को छुड़ाया। पिटाई करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो 
लाखीपुर गांव निवासी शंभू यादव की पुत्री आरती का विवाह कुछ साल पूर्व प्रतापगढ़ के अंतू थानाक्षेत्र में हुआ था। करीब एक माह पूर्व आरती की मौत हो गई थी। जिस पर मायके वालों ने आरती के पति समेत कई लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। आरती के दोनों बच्चे यहीं मायके में ही रहते थे।

परिजनों के मुताबिक,आरती का देवर बच्चों का अपहरण करने के लिए रविवार को गांव आया था। उसके साथ तीन-चार लोग और भी थे। लेकिन इसके पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसेदबोच लिया। जबकि सभी साथी मौके से फरार हो गए।

नाराज परिजनों ने पहले तो युवक कोजमकर पीटा। उसके बादयुवक को पेड़ में बांध दिया और फिर पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तभी ग्रामीण मे से किसी ने सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दे दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे