Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर झूमे कार्यकर्ता, भरत सिंह के नेतृत्व में कहोबा चौराहे पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाए जाने के केन्द्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनकापुर मण्डल उपाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में कहोबा चौराहे पर जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने तिरंगे के साथ ही भाजपा के भी झंडे को लहराते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
         
मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के कहोबा चौराहे पर भाजपा के मनकापुर मण्डल उपाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और जम्मू कश्मीर से ऑर्टिकल 370 व 35 ए समाप्त किए जाने के केन्द्रीय गृहमंत्री के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जताई। इस अवसर पर भरत सिंह ने कहा कि धारा 370 एवं ऑर्टिकल 35 ए समाप्त होने के बाद अब कश्मीर में भारत का संविधान पूरी तरह लागू हो गया है और कश्मीर में अब कश्मीरी झण्डा नहीं रहेगा बल्कि सिर्फ तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार 66 साल पहले कश्मीर की भारत में अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का "एक देश में दो प्रधान, दो विधान-दो निशान नहीं चलेगा" का सपना साकार हो गया है।


भाजपा नेता ठाकुर अंकित सिंह ने कहा कि पहले कश्मीर में प्रधानमंत्री होता था जिसे 1965 में समाप्त कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी कश्मीर का विधान और झण्डा अलग था। अब धारा 370 समाप्त होने के बाद कश्मीर का अलग विधान व झण्डा समाप्त हो गया है। कश्मीर पर अब भारत का संविधान पूरी तरह लागू है और कश्मीर में कोई अलग झण्डा न होकर केवल तिरंगा रहेगा।
        
इस अवसर पर भरत सिंह के अलावा सतीश मिश्र, गोपाल सिंह काका, आकाश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, दाऊ सिंह, रिंकू सिंह, सौरभ सिंह, सुरेंद्र तिवारी, सुबोध सिंह, टीनू सिंह, पिंकू सिंह, एन. के. सिंह, बब्लू, कमलजीत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे