दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा- विकासखंड छपिया के प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय अघौड़ी वासुदेवपुर ग्रन्ट में प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार यादव एवं विद्यलाय प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिहर प्रसाद वर्मा ने माध्यमिक विद्यालय के 40 व प्राथमिक विद्यालय के 106 छात्र छात्रओं को निशुल्क ड्रेस वितरण किया।
ड्रेस वितरण के बाद बच्चो का सम्बोधित करते हुये प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि छात्र छात्राये समय से विद्यालय आये और मन से पढ़ाई करें। बच्चो को ड्रेस को साफ सुथरा रखने की भी हिदायत दी। वही उन्होने अध्यापको से समय पर आने एवं पढ़ाई का स्तर सुधारने की बात कही।
इस मौके पर प्रधानध्यापक राम प्रकाश द्विवेदी, दीपनरायन वर्मा, ओम प्रकाश, राम प्रकाश, संतोष कुमार, कुसुमदेवी, राम वासी, अनूपा, सुकना, चंद्रावती, शिवपूजन सहित छात्र व अविभावक गण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ